ChhattisgarhRaftaar News Cg

मालगाड़ी के दो चक्के पटरी से उतरे, रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर से बड़ी खबर है। रेलवे स्टेशन के पास उरला इलाके में मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद रेल परिचालन पर असर पड़ा है। जानकारी के मुताबिक हादसा उरकुरा से RSD जाने वाली लाइन पर हुआ। इस दौरान मालगाड़ी के दो चक्के अचानक पटरी से उतर गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुँची और ट्रैक की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, मालगाड़ी को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। रायपुर में हुए इस हादसे ने रेलवे सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसे के पीछे तकनीकी खराबी थी या ट्रैक की समस्या।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...