ChhattisgarhRaftaar News Cg

साले ने उतारा जीजा को मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…..

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही जीजा की हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रामसाय है। वह रविवार को अपनी पत्नी को लेने ससुराल ग्राम लोखंडी गया था। इस दौरान उसकी पत्नी के भाई सत्यम से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि सत्यम अपनी बहन को रामसाय के साथ भेजने के खिलाफ था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आए सत्यम ने रामसाय पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस वारदात से गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजन सदमे में डूब गए। सूचना पर मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी सत्यम को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्...