ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिना नंबर और ट्रिपल सवारी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 से अधिक बाइक ज़प्त…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने और यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पूरे जिले में एक साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में बिना नंबर और ट्रिपल सवारी कर रही मोटरसाइकिलों पर शिकंजा कसा गया। पुलिस ने 209 से अधिक मोटरसाइकिल ज़प्त कर चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। इन सभी वाहनों को अब पृथक से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने साफ कहा है कि सड़क सुरक्षा और लोगों की जान की हिफाजत पुलिस की पहली प्राथमिकता है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और यातायात एएसपी उदयन बेहार के नेतृत्व में जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जांजगीर पुलिस ने अपील की है कि लोग शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाएं, तेज रफ्तार से बचें, हेलमेट लगाएं और ट्रिपल सवारी से परहेज करें। साथ ही नाबालिगों को वाहन न सौंपने की भी सख्त हिदायत दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!