ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बोरी में बंद मिली लाश, पुलिस ने खोला राज..पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बेकाबू हुआ पति, डंडे से वार कर उतरा मौत के घाट…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आज रावाभांठा स्थित मिलाल बाड़ा के पीछे खाली प्लॉट में एक बोरी के अंदर युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव का चेहरा कपड़े से और हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। जांच में पता चला कि युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। मामला दर्ज कर खमतराई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के बाद मृतक की पहचान रामा माडे (23 वर्ष), निवासी मलकानगिरी, उड़ीसा के रूप में हुई। वह रायपुर के आरआर इंडस्ट्रीज, मेटल पार्क रावाभांठा में मजदूरी करता था। जांच में सामने आया कि रामा माडे का उसी फैक्ट्री में काम करने वाली विवाहित महिला सोनम बंजारे से अवैध संबंध था। पूछताछ में सोनम ने कबूल किया कि घटना के दिन वह और रामा उसके घर पर आपत्तिजनक हालत में थे। इसी दौरान सोनम का पति कृष्णा बंजारे (44 वर्ष) घर लौट आया। पत्नी और रामा को साथ देखकर कृष्णा गुस्से से बेकाबू हो गया और लकड़ी के डंडे से रामा के सिर पर वार कर दिया। मौके पर ही रामा की मौत हो गई। हत्या छिपाने के लिए सोनम और कृष्णा ने अपने रिश्तेदार रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम (40 वर्ष) को बुलाया। तीनों ने मिलकर शव को रस्सी से बांधा, चेहरे पर कपड़ा लपेटा और बोरी में भरकर मोटरसाइकिल (CG 04 DV 9405) से खाली प्लॉट में फेंक दिया। आरोपियों से मृतक का मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और शव ले जाने वाली मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस खुलासे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...