BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेत के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 56 वाहन मालिकों और चालकों पर FIR दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 वाहन मालिकों और चालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के संयुक्त निर्देशन में की गई। प्रशासन की ओर से 16 जून 2025 को खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिलेभर में कार्रवाई की गई थी। इस अभियान के तहत रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त वाहनों को जब्त किया गया। इसके बाद 10 थाना क्षेत्रों और पुलिस चौकियों में संबंधित वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान थाना सरकंडा क्षेत्र में 2 हाइवा, सिविल लाइन में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली, चकरभाठा में 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली, जूनापारा चौकी में 2 हाइवा, हिर्री थाना क्षेत्र में 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली, कोनी थाना में 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली, पचपेड़ी थाना में 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली, मस्तूरी थाना में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली, कोटा थाना में 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा बेलगहना चौकी में 1 पोकलेन, 1 जेसीबी, 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 अन्य ट्रॉली जब्त की गई। इन सभी मामलों में संबंधित वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4(1), 4(1क), 21 तथा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराएं 303(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से जिले में सक्रिय अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों की जानकारी संबंधित विभागों को दें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...