Raftaar News Cg

रतनपुर में माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी मेले का हुआ शुभारंभ…..मुख्यमंत्री के प्रयासों से पुष्पित पल्लवित हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति: अमरजीत भगत

रतनपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में 7 दिवसीय माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विस्मृत होती जा रही छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं कलाओं को पुनर्जीवित कर पुष्पित पल्लवित करने का बीड़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उठाया है। छत्तीसगढ़िया कहलाने में अब हम सबको गर्व का अनुभव होता है। समारोह की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष मनोहर राज ने की।

 

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, तीज-तिहार एवं परम्पराओं से हमारी मूल पहचान हैं। इन परम्पराओं को आगे बढ़ाना हम सबका सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी संस्कृति को हमें भूलना नहीं है, बल्कि इनमें उत्साह पूर्ण भागीदारी निभाकर विभिन्न माध्यमों से इसे आगे ले जाना है। राज्य सरकार हमारी संस्कृति को जीवंत बनाने एवं गरिमा प्रदान करने में निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों की पहले उपेक्षा होती थी। हमारी सरकार ने उनको काफी महत्व दिया है। लगभग 12 करोड़ रूपये का काम इस साल दिया गया है। इसके पहले उन्हें साल भर में केवल 4-5 करोड़ रूपये के कार्यक्रम मिल पाते थे। खाद्य मंत्री ने कहा कि धान के कटोरे के रूप में भी हमारी पहचान को निरंतर बनाये रखने में सफल हुए हैं। देश में सर्वाधिक कीमत पर धान खरीदी का काम छत्तीसगढ़ की सरकार कर रही है। किसानों के आमदनी बढ़ाने की बात देश में जहां पर भी आती है, तब छत्तीसगढ़ माॅडल पर जरूर विचार किया जाता है। अनेक राज्य छत्तीसगढ़ की माॅडल को बेहतर बताकर इसेे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल धान खरीदी के बदले लगभग 22 हजार करोड़ रूपए का भुगतान किसानों के खातों में गया है, जो कि मेला-मड़ई उत्सव में खुशी के रूप में प्रदर्शित हो रही है। नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे एवं जनपद अध्यक्ष मनोहर सिंह राज ने भी समारोह को सम्बोधित किया। इस अवसर पर एसडीएम हरिओम द्विवेदी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुमन जायसवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण, किसान उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...