BilaspurChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

रायपुर; पहलगाम हमले पर फूटा क्षत्रिय महासभा का गुस्सा, पीएम के नाम सौंपा गया ज्ञापन.. विधानसभा अध्यक्ष के साथ दो मिनट का मौन, कड़ी कार्रवाई की उठी मांग..पढ़िए पूरी खबर……..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में राजपूत क्षत्रिय महासभा ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई। गुरुवार 24 अप्रैल को महासभा के नवनिर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारियों एवं रायपुर की तीनों उप समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

राजपूत क्षत्रिय समाज ने डॉ. रमन सिंह को भिलाई में आयोजित महाअधिवेशन में भाग लेकर अमूल्य समय देने के लिए आभार भी जताया।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पंकज कुमार भुवाल, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय, सहसचिव सत्येंद्र सिंह राजपूत, उप सचिव घनश्याम सिंह चौहान, संगठन सचिव अजय सिंह ठाकुर, प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह, युवा अध्यक्ष अनुराग सिंह, युवा सचिव महेंद्र सिंह, महिला सचिव मधुबाला सिंह, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, महासचिव विष्णु सिंह बघेल, प्रचार सचिव सुरेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। रायपुर दक्षिण से अध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह, रायपुर उत्तर से अध्यक्ष विनोद सिंह, रायपुर शहर से अध्यक्ष मोरध्वज सिंह बैस, थानखमहरिया से रोहित भारती तथा बेरला से साहित्य परिषद उपाध्यक्ष अरविंद सिंह समेत सैकड़ों सदस्य भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

राजपूत क्षत्रिय महासभा ने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा और शहीदों के सम्मान के लिए समाज एकजुट है और आतंक के विरुद्ध निर्णायक कदम उठाने के लिए सरकार के साथ खड़ा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...