ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सनसनीखेज वारदात, 67 वर्षीय प्रेमी ने 37 साल छोटी प्रेमिका की चाकू से हत्या, बच्चा घायल…..

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । यहां 67 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमी ने अपनी 30 वर्षीय प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस हमले में महिला का बच्चा भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम जगन्नाथ मारकंडे है, जो ग्राम हसदा का रहने वाला और किसान है। मृतका की पहचान पुष्पा मारकंडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुष्पा के पति पिछले एक साल से रायपुर जेल में बंद हैं। इस दौरान आरोपी अक्सर महिला के घर आता-जाता था और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। लेकिन आरोपी को शक था कि पुष्पा का किसी और व्यक्ति से भी संबंध है। इसी शक के चलते वह शनिवार शाम चाकू लेकर यात्री प्रतीक्षास्थल पर घात लगाए बैठा था। जैसे ही पुष्पा अपने बच्चे को गोद में लेकर वहां पहुंची, आरोपी ने उसकी पीठ और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से महिला और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। बच्चा अभी उपचाराधीन है। मामले में CSP रागिनी मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 103, 115(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!