ChhattisgarhRaftaar News Cg

टमाटर चोरी करने गए, खेत में करंट से बाप-बेटे की मौत, गांव में मची सनसनी……

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में टमाटर चोरी करने पहुंचे पिता-पुत्र की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद देर रात खेत में टमाटर तोड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान खेत मालिक विशाल पटेल ने सुरक्षा के लिए खेत में लगाए गए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह खेत मालिक जब अपने खेत पहुंचा तो उसने दोनों के शव जमीन पर पड़े देखे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना से गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्...