Raftaar News Cg

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुँचे छत्तीसगढ़ पैवेलियन, वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखी संस्कृति और समृद्धि की अद्भुत झलक…..

जापान के ओसाका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ ने अपनी अनूठी छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम के अंतर्गत स्थापित छत्तीसगढ़ पैवेलियन का दौरा किया और यहाँ प्रदर्शित संस्कृति, परंपरा और प्रगति की झलक देखी।

छत्तीसगढ़ पैवेलियन में उद्घाटन दिवस पर ही 22 हजार से अधिक लोग पहुँचे। यहाँ प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, आदिवासी लोककला, उद्योग और पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिला।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल अपनी परंपरा और लोकसंस्कृति तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्योग, नवाचार और वैश्विक सहयोग की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पवेलियन में जनजातीय कला, बुनाई, हस्तनिर्मित उत्पाद, हर्बल आइटम्स और पर्यटन स्थलों की झलक आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की गई। वहीं औद्योगिक क्षमता और निवेश अवसरों पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

जापान और अन्य देशों से आए मेहमानों ने विशेष रूप से बस्तर आर्ट, हस्तशिल्प, बांस उत्पाद और लोकसंगीत पर आधारित प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को छत्तीसगढ़ के साथ निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड एक्सपो जैसे मंच पर छत्तीसगढ़ की भागीदारी यह संदेश देती है कि राज्य वैश्विक साझेदारी का भी एक मजबूत केंद्र बन सकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न देशों के निवेशकों और प्रतिनिधियों से चर्चा कर औद्योगिक विकास, पर्यटन संवर्द्धन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को लेकर नए अवसर खोले। छत्तीसगढ़ पैवेलियन की भव्यता ने यह साबित किया कि प्रदेश केवल अतीत की धरोहर से समृद्ध नहीं, बल्कि भविष्य का हब भी बनने की ओर अग्रसर है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...