BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; लाखों की ठगी के चार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर निकला मास्टरमाइंड…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) साइबर ठगी के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 59 लाख से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह का मुख्य आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जिसने दिल्ली के एनआईआईटी से पढ़ाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 7 एटीएम कार्ड, एक यूपीआई कार्ड, 2 पैन कार्ड, एक चेकबुक और 2 पासबुक बरामद किए हैं। प्रार्थिया अल्पना जैन ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने डिमेट अकाउंट खोलकर शेयर बाजार में निवेश कराने और अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने अलग-अलग तिथियों में विभिन्न बैंक खातों से 59,87,994 रुपये ट्रांसफर कराकर ठगी कर ली। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (IPS) और एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई। रेंज साइबर थाना बिलासपुर निरीक्षक रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाया और इंदौर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; पुराना बस स्टैंड के लॉजों पर निगम का धावा; रामेश्वरम लाज सील, शर्मा और कृष्णा की फाइलें जब... सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्... बिलासपुर; प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, 3... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी का वादा कर किया शो... बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स...