ChhattisgarhRaftaar News Cg

नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर……

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेशनल हाईवे-130 पर अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्यमार्ग में ग्राम जजगा के पास बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र का है। देर रात जजगा डोकरनारा निवासी विकास कुमार (18 वर्ष) अपने साथी विजेंद्र पैकरा के साथ बाइक (क्रमांक CG 15 DB 2894) से घर लौट रहा था। इसी दौरान उदयपुर से लखनपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने पर डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों युवक बिना हेलमेट सवार थे, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं और हादसा और भी भयावह हो गया। लखनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और फरार वाहन व चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और हाईवे पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...