BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; उस्लापुर स्टेशन पर पुलिस का बड़ा खुलासा, आर्मी ऑफिसर बनकर बचना चाहता था तस्कर, 21 किलो गांजा सहित दो गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के उस्लापुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को पुलिस ने नशा तस्करी का बड़ा खुलासा किया। एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से 21 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपेश कुमार और विनोद कुमार, दोनों निवासी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी दुर्ग से सारनाथ एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। पुलिस को पहले से सूचना थी, जिसके आधार पर उस्लापुर स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही एसी कोच में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी रूपेश कुमार ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर विरोध किया और बैग चेक करने पर सवाल उठाए। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तलाशी ली और गांजा बरामद कर लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस उनके नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह का पूरा भंडाफोड़ जल्द किया जाएगा। इस कार्रवाई ने रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि एसी कोच में इतनी बड़ी मात्रा में नशा ले जाया जा रहा था और उन्हें भनक तक नहीं लगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...