ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

राजधानी में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर समेत 3 गिरफ्तार….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर में बड़ा ड्रग्स पकड़ा गया, हरियाणा से लाया गया एमडीएमए, तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख का माल जब्त रायपुर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना गंज क्षेत्र के देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एमडीएमए ड्रग्स, कार, नगदी और मोबाइल फोन समेत करीब 20 लाख का माल जब्त किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली से ड्रग्स लाकर रायपुर में सप्लाई करने की तैयारी की जा रही है। इसी आधार पर एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट व थाना गंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोनेट कार को रोका। कार में बैठे तीन आरोपियों की तलाशी लेने पर 27.58 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा हिसार का रहने वाला मोनू विश्नोई, रायपुर का हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि ड्रग्स दिल्ली से लाकर रायपुर के स्थानीय नेटवर्क को सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने ड्रग्स के साथ कार, 85 हजार 300 रुपये नगद, तौल मशीन और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई चेन की कड़ियों को खंगाल रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...