सिरगिट्टी पुलिस को अभियान निजात में मिली सफलता….महिला द्वारा अवैध शराब परिवहन….. देशी प्लेन शराब जप्त….?


बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध शराब परिवहन करने वाली महिला आई सिरगिट्टी पुलिस के गिरफ्त में महिला के कब्जे से 32 पावर देसी प्लेन शराब जिसकी कीमत 2560 रुपए किया गया जप्त। जानकारी देते चले की नए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा निजात अभियान के तहत अवैध गांजा, शराब परिवहन एवं बिक्री पर कार्यवाही हेतु जिले के सभी थानों को निर्देशित किया गया है। इसी बीच आज सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिलेगी एक महिला गोविंद नगर गेट के पास मेन रोड पर काई रंग के थैले में शराब रखकर पैदल जा रही है, सूचना प्राप्त होते ही सिरगिट्टी पुलिस द्वारा महिला को रुकवाकर पूछताछ करने पर अपना नाम शैला खान पति सुल्तान खान उम्र 31 वर्ष निवासी गोविंद नगर नयापारा सिरगिट्टी थाना जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ बतायी। महिला के थैले को चेक करने पर थैला के अंदर 32 पावर देसी मदिरा प्लेन शराब सीलबंद हालत में रखा मिला। जिसे शराब रखने के संबंध में दस्तावेज पेश करने को कहा गया। जिसने कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया। पुलिस ने आरोपीया शैला खान के कब्जे से 32 पाव देसी मदिरा प्लेन शराब कीमती 2560 रुपए जप्त कर आरोपीया महिला को धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर सूचना से परिजनों को अवगत कराकर न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी पौरूष पूर्रे, प्रधान आरक्षक 678 चिरंजीवी राठौर, आरक्षक संजीव जाँगडे, अफाक खान, व महिला आरक्षक प्रीति शर्मा का विशेष योगदान रहा।

