ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

4 साल पुराने मर्ग प्रकरण में हत्या का राज़ बेनक़ाब, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार……

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले की बलौदा पुलिस ने 4 साल पुराने एक मर्ग प्रकरण को सुलझाते हुए हत्या का सनसनीखेज़ खुलासा किया है। इस मामले में एक महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने ज़मीन विवाद और पारिवारिक कलह के चलते सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया था। दरअसल, 8 नवंबर 2020 को पंतोरा चौकी क्षेत्र के छाता जंगल इलाके में एक जला हुआ शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान बाद में ग्राम बगडबरी निवासी भुखल रोहिदास के रूप में हुई थी। उस समय पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी, लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर थे। बीते 24 जुलाई को चकरभाठा थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले की विवेचना के दौरान आरोपी राजाबाबू खुंटे ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी पुरुषोत्तम खुंटे और महिला आरोपी राजिम उर्फ रजनी बाई के साथ मिलकर भुखल रोहिदास की हत्या की थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक ने जमीन का बंटवारा करने से इंकार कर दिया था और शराब बेचने को लेकर भी विवाद करता था। इससे परेशान होकर उसकी बेटी राजिम उर्फ रजनी ने षड्यंत्र रचा और दोनों आरोपियों को पैसे का लालच देकर हत्या करने की योजना बनाई। आरोपियों ने पहले भुखल रोहिदास को शराब में चूहा मार दवा मिलाकर पिलाई, फिर उसके सिर पर पत्थर से हमला किया और पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने राजाबाबू खुंटे, पुरुषोत्तम खुंटे और राजिम उर्फ रजनी बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों पर धारा 302, 201, 120 बी और 34 भादवि के तहत मामला दर्ज हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...