BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस का विशेष पेट्रोलिंग अभियान, शनिचरी चौक से संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुलिस ने महिला सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने शनिचरी चौक से संदिग्ध अवस्था में खड़ी महिलाओं को पकड़ा और थाने के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार को डीएसपी अनीता प्रभा मिंज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस और शनिचरी चौक समेत आसपास के क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की। शनिचरी चौक पर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पेट्रोलिंग के दौरान 3 से 4 महिलाएँ संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिलीं। पुलिस टीम को देखते ही वे भागने लगीं, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने पुलिस से हुज्जतबाजी की। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि ये महिलाएँ देह व्यापार में संलिप्त रहती हैं। पुलिस ने सभी महिलाओं को तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के लिए थाना कोतवाली के सुपुर्द कर दिया। बिलासपुर पुलिस का कहना है कि इस तरह के विशेष पेट्रोलिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे और महिलाओं की सुरक्षा तथा अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...