ChhattisgarhRaftaar News Cg

सियार का आतंक…बस्ती में घुसकर ग्रामीणों पर हमला, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, इलाके में दहशत…..

गौरेला-पेंड्रा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के जोगीसार इलाके में बीती रात उस समय अफरातफरी मच गई जब एक जंगली सियार अचानक गांव की रिहायसी बस्ती में घुस आया। सियार ने देखते ही देखते ग्रामीणों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें पुरुष, महिला और बच्चे शामिल हैं। ग्रामीणों ने किसी तरह खुद को बचाया और घायल लोगों को निजी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सियार अचानक बस्ती में घुस आया और पागलपन की तरह हमला करने लगा। गांव के एक युवक पर तो उसने घर के अंदर सोते समय भी हमला कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सियार जंगल की ओर लौट चुका था। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में इमरजेंसी कॉल के बहाने राहगीर को रोका; मोबाइल झपटा और बाइक गिराकर भागे..पुलिस ने 6 झपटमारों ... बिलासपुर; ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल और जेवर चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार..चोरी के मोबाइल बेचन... मस्तूरी; नौकरी का झांसा देकर लिए पैसे, मांगने पर रेप केस में फंसाने की धमकी..मानसिक प्रताड़ना से युव... मस्तूरी विधानसभा को मिली 2.01 करोड़ की विकास सौगात; विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से 18 निर्माण का... बिलासपुर के सब्जी बाजार में करेला खरीदते-खरीदते युवक को सांप ने डसा; फन फैलाकर निकला जहरीला सांप..बा... बिलासपुर में शराब के लिए पैसे मांगने पर भिड़े दो गुट, 8 गिरफ्तार..पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 चाकू और ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ...