ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नशे का अड्डा उजागरः प्रेमी जोड़ा ब्लेड से काट रहा था हाथ..2000 फ्लैटों की हुई जांच, नशे की लत में डूबे मिले युवक-युवतियां..बॉयफ्रेंड्स के साथ पकड़ी गईं 4 लड़कियां, चोरी की बाइक और चाकू बरामद, 32 गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस ने रविवार तड़के तालपुरी परिजात कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई की। सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने छापेमारी कर 32 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 4 लड़कियां भी शामिल हैं। इसी दौरान एक फ्लैट में प्रेमी जोड़ा नशे की हालत में ब्लेड से अपने हाथ काटता मिला। पुलिस को हाथ काटते मिले युवक-युवती की पहचान साहिल कामले (22) निवासी हाउसिंग बोर्ड, जामुल और मेनका साहू (21) निवासी घासीदास नगर, भिलाई के रूप में हुई। दोनों ने खुद को शादीशुदा बताया, लेकिन पुलिस का कहना है कि वे नशीली गोलियों या इंजेक्शन के असर में थे। तालपुरी परिजात कॉलोनी को बीपीएल कार्डधारकों के लिए बनाया गया था, लेकिन कई लोगों ने अपने फ्लैट किराए पर दे दिए हैं। कॉलोनी में नशे और हुड़दंग की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने छापा मारा। 6 अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध फ्लैटों की तलाशी ली, जहां युवक-युवतियां गांजा और हुक्का पीते मिले। दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 32 लोगों में 4 लड़कियां भी थीं, जो अपने बॉयफ्रेंड्स के साथ संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाई गईं। पुलिस ने मौके से चोरी की बाइक और चाकू भी जब्त किए।

कॉलोनीवासियों ने ली राहत की सांस…..

कॉलोनी के पदाधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के लिए एंट्री पॉइंट्स पर गेट लगाए गए हैं, लेकिन किरायेदारों का वेरिफिकेशन नहीं हो रहा। यहां 2000 फ्लैटों में से सिर्फ 350 का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। पुलिस कार्रवाई से स्थानीय लोग संतुष्ट दिखे और उन्होंने आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...