ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

करंट की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल…..

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केवरा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। घर निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम केवरा निवासी विपिन चंद जायसवाल के यहां नया मकान बन रहा था। दोपहर करीब 12 बजे वे मजदूरों के साथ पुराने बिजली पोल को हटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पोल पास से गुजर रहे सर्विस तार से टच हो गया, जिससे करंट फैल गया। हादसे में राम प्रसाद विश्वकर्मा और कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विपिन चंद जायसवाल गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद तत्काल तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राम प्रसाद और कल्लू को मृत घोषित कर दिया। घायल विपिन का इलाज जारी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बिजली विभाग ने घटना स्थल के आसपास बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...