BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; शहीद वीरेंद्र कैवर्त की उपेक्षा पर पूर्व सैनिक और समाज में आक्रोश, नरगोड़ा में प्रतिमा व स्मारक बनाने की मांग…15 सितंबर को मनाया जाएगा शहादत दिवस! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के वीर सपूत शहीद वीरेंद्र कैवर्त की शहादत को लेकर पूर्व सैनिकों और मछुआ समाज ने उपेक्षा पर गहरी पीड़ा जताई है। शुक्रवार को आन पूर्व सैनिक कल्याण संगठन बिलासपुर और जिला मछुआ समाज ने संयुक्त रूप से प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर शासन-प्रशासन से स्मारक निर्माण और सम्मानजनक पहल की मांग की। संगठन के अध्यक्ष दत्तात्रेय यादव ने बताया की शहीद वीरेंद्र कैवर्त भारतीय सेना की 225वीं मीडियम रेजिमेंट में सेवारत थे और 62 राष्ट्रीय राइफल में डेपुटेशन पर थे। 15 सितंबर 2006 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रेबन गांव में आतंकवाद सर्चिंग अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में वे शहीद हो गए। तब से लेकर पिछले 19 वर्षों से नरगोड़ा (सीपत) में प्रतिवर्ष उनकी शहादत दिवस मनाई जाती है। यादव ने कहा कि शासन और जिला प्रशासन की ओर से अब तक शहीद को उचित सम्मान नहीं दिया गया है। उन्होंने मांग की कि गृह ग्राम नरगोड़ा में शहीद की प्रतिमा स्थापित कर स्मारक बनाया जाए और किसी सरकारी स्कूल अथवा खेल मैदान का नाम शहीद वीरेंद्र कैवर्त के नाम पर रखा जाए। जिला निषाद समाज के अध्यक्ष हर प्रसाद निषाद ने कहा की समाज को गर्व है की शहीद वीरेंद्र कैवर्त ने देश के लिए प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने कहा की बिलासा दाई की धरती पर बसे इस शहर के लिए गौरव की बात है कि यहां का बेटा देश के लिए शहीद हुआ। शहादत नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन सके, इसके लिए स्मारक बनना आवश्यक है। लंबे समय से जारी प्रयासों के बाद शिक्षा विभाग ने पहल करते हुए नरगोड़ा शासकीय स्कूल का नाम शहीद वीरेंद्र कैवर्त के नाम पर करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी विद्यालय में वीरेंद्र ने अपनी शिक्षा ग्रहण की थी। प्रेसवार्ता में जयराम सिंह, मुकेश साहू, विजय कौशिक, रवि गोपाल, मोहनलाल जांगड़े, राजकुमार कोसले, बीएस निषाद और दीप कैवर्त सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...