BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, शव की पहचान नहीं…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। लोखंडी रेलवे ट्रैक पर बैठे एक अज्ञात युवक की मेमू लोकल सवारी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ट्रैक पर बैठा हुआ था, तभी सामने से आ रही मेमू लोकल ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे और पुलिस लगातार लोगों को ट्रैक से दूर रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत देते रहते हैं, लेकिन लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...