BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत के लाल–लालियों की चमक; शुभांगी पाण्डेय और कलश केवट का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में चयन!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सीपत के छात्र–छात्राओं ने संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता में बिलासपुर, शक्ति, मुंगेली, जांजगीर, कोरबा, जीपीएम, सारंगढ़–बिलाईगढ़ और रायगढ़ के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। संभाग स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा शुभांगी पाण्डेय और छात्र कलश केवट ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ दोनों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। स्कूल के संचालक नसीम एस. विरानी, प्राचार्या तारा गिरी और स्पोर्ट्स शिक्षक सूर्या चंद्राकर ने दोनों होनहार विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। शुभांगी पाण्डेय, सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय की पुत्री हैं, जबकि कलश केवट के पिता इतवारी लाल केवट एनटीपीसी सीपत में कार्यरत हैं। बच्चों की इस उपलब्धि से पूरा शाला परिवार और क्षेत्र गौरवान्वित है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...