BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकंडा पुलिस की कार्रवाई : चाकूबाजी कर फरार हुए बदमाश गिरफ्तार, चाकू बरामद……

बिलासपुर; (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने और चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। करीब एक माह पूर्व हुई वारदात में आरोपी फरार हो गए थे। जानकारी के मुताबिक 10 जुलाई की रात चिंगराजपारा निवासी कन्हैया चंद्रकार अपने घर के पास खड़ा था। तभी तीन युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और शराब पीने के लिए उससे पैसे की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने 500 रुपए की मांग करते हुए गाली-गलौज की और चाकू दिखाकर धमकाने के साथ ईंट-पत्थर से मारपीट कर दी।घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इस वारदात में सूर्या चौक चिंगराजपारा निवासी पंकज पासी उर्फ किट्टू पासी और उसके दो नाबालिग साथी शामिल हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया और पंकज पासी ने घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू बरामद कराया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि असामाजिक तत्वों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्...