ChhattisgarhRaftaar News Cg

कक्षा में बेहोश हुई छात्रा: ज़हर खाकर पहुंची थी स्कूल, अस्पताल में भर्ती, हालत नाज़ुक…..

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 10वीं की एक छात्रा ने ज़हर खा लिया और इसके बावजूद स्कूल पहुँच गई। क्लास के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी।यह घटना रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के जौराही हायर सेकेंडरी स्कूल की है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा सुबह सामान्य रूप से स्कूल आई थी, लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। बेहोश होते ही शिक्षकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तुरंत वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि छात्रा ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। फिलहाल उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है, हालांकि समय पर अस्पताल लाए जाने से उसकी जान बच गई। छात्रा को भर्ती कर लिया गया है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। घटना की सूचना पर रघुनाथनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि छात्रा ने यह खतरनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस छात्रा के परिजनों और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....