ChhattisgarhRaftaar News Cg

मालगाड़ी के नीचे कूदकर युवक ने दी जान, 3 टुकड़ों में मिली लाश, पहचान में जुटी पुलिस….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक अज्ञात युवक ने चलती मालगाड़ी के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के भिलाई खुर्द अंडरब्रिज के पास की है। हादसे में युवक का शव तीन टुकड़ों में बंट गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। युवक की जेब से 120 रुपए का बस टिकट मिला है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लोको पायलट ने बताया कि ट्रेन ट्रैक किनारे युवक को देखकर उसने हॉर्न बजाया और गाड़ी की रफ्तार भी कम की, लेकिन कुछ ही देर बाद गार्ड ने सूचना दी कि युवक ने अचानक ट्रेन के नीचे कूदकर जान दे दी। मानिकपुर चौकी प्रभारी एएसआई कुलदीप तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने युवक की तस्वीरें व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर की हैं और आसपास की बस्तियों में भी पूछताछ की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...