ChhattisgarhRaftaar News Cg
भिलाई के सूर्या मॉल में पुलिस की दबिश, 7 स्पा संचालिकाएं गिरफ्तार….

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) स्मृतिनगर स्थित सूर्या मॉल में चल रहे कई स्पा सेंटरों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। कार्रवाई के दौरान 7 संचालिकाओं को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्पा की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इससे पहले भी इन स्पा सेंटरों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी थी, लेकिन कुछ वक्त बाद ये फिर से शुरू हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने पकड़ी गई संचालिकाओं से पूछताछ शुरू कर दी है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इन स्पा सेंटरों से कोई और अवैध कारोबार तो नहीं जुड़ा है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
