BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; श्रमिक पंजीयन और योजनाओं के लिए तय हुआ शुल्क, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) श्रमिक पंजीयन और योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन के लिए शासन ने शुल्क निर्धारित कर दिया है। अब लोक सेवा केंद्र और च्वाइस सेंटर संचालक इससे अधिक राशि वसूल नहीं कर सकेंगे। श्रम विभाग के अनुसार, श्रमिक पंजीयन और योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन के लिए लोक सेवा केंद्र और च्वाइस सेंटर से आवेदन लिए जाते हैं। लेकिन अक्सर शिकायतें मिल रही थीं कि संचालक निर्धारित राशि से ज्यादा शुल्क ले रहे हैं। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि श्रमिक पंजीयन कार्ड ऑनलाइन कराने के लिए 30 रुपए और कार्ड प्रिंट के लिए 10 रुपए, जबकि योजना ऑनलाइन कराने के लिए 20 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त बिलासपुर ने बताया कि श्रम संसाधन केंद्रों में निःशुल्क आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। प्रत्येक विकासखंड कार्यालय में विभागीय कर्मचारी श्रमिकों के पंजीयन और योजना आवेदन मुफ्त में करते हैं। विभाग ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि यदि कोई संचालक निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलता है, तो उसकी शिकायत श्रम विभाग के टोल-फ्री नंबर 0771-3505050 या सहायक श्रमायुक्त कार्यालय बिलासपुर के नंबर 07752-465565 पर की जा सकती है। शासन का यह कदम श्रमिकों के हित में अहम माना जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि इससे अनियमितताओं पर रोक लगेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...