ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ससुराल वालों की हैवानियत; बहू को सलाखों से दागा, गर्म पानी में डुबाकर मारने की कोशिश..एक सप्ताह तक बंधक बनाकर दी गई दरिंदगी, किसी तरह बचकर थाने पहुँची पीड़िता; पति गिरफ्तार, सास-ससुर फरार!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल वालों ने बहू को एक सप्ताह तक बंधक बनाकर गर्म सलाखों से दागा और मुंह पर कपड़ा डालकर उसे गर्म पानी में डुबाकर मारने की कोशिश की। दरिंदगी की शिकार महिला किसी तरह जान बचाकर थाने पहुँची और आपबीती सुनाई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का पति आकाश तिवारी वाड्रफनगर में चाड़क्य एकेडमी चलाता है। घटना की शिकायत मिलते ही त्रिकुंडा थाना प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फरार सास-ससुर की तलाश में दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को ससुराल में लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, लेकिन इस बार हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारी भी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...