BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; दर्दनाक हादसा…आंगनबाड़ी में खेलते-खेलते 3 साल की मासूम ऊपर गिरा DJ का सामान मौत……….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तालापारा स्थित एक आंगनबाड़ी से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां तीन वर्षीय मासूम बच्ची मुस्कान महिलांग खेलते-खेलते हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी परिसर में DJ का भारी उपकरण रखा हुआ था। बुधवार को खेलते समय अचानक यह सामान बच्ची पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि मुस्कान की मौत किसी भारी वस्तु के दबने से हुई है। पुलिस के मुताबिक, परिसर में रखा DJ का उपकरण ही इस हादसे की वजह बना। घटना के बाद आंगनबाड़ी में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि जहां छोटे-छोटे बच्चों को सुरक्षित माहौल में पढ़ाई-खेलाई जाती है, वहां इतना भारी और खतरनाक सामान क्यों रखा गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बच्ची की मौत से परिवार और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड...