ChhattisgarhRaftaar News Cg

30 बच्चों से ठूंसकर भरी वैन खेत में पलटी, कई बच्चे घायल, लापरवाही से बड़ा हादसा…..

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चेरा गांव पारा में स्कूली बच्चों से ठसाठस भरी एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह वैन महादेवपुर के मॉडल पब्लिक स्कूल की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन में करीब 30 बच्चे सवार थे, जबकि इसकी क्षमता महज 5 से 7 लोगों की है। स्कूल छुट्टी के बाद बच्चे घर लौट रहे थे, तभी चालक का वाहन पर नियंत्रण हट गया और वैन खेत में पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बच्चों का इलाज जारी है। डिंडो चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन सीधे तौर पर स्कूल का था या किसी निजी ट्रैवल एजेंट द्वारा चलाया जा रहा था। इस घटना ने एक बार फिर स्कूल प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक छोटी वैन में 30 बच्चों को ठूंसकर ले जाना न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि बच्चों की जान से खिलवाड़ भी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...