ChhattisgarhRaftaar News Cg

युवती ने कॉल पर बातचीत के बाद काटी हाथ की नस, 21 बार किया ब्लेड से वार, अस्पताल में भर्ती……

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर के पास मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवती ने मोबाइल पर बातचीत करने के बाद ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। एटीएम के बाहर खड़ी युवती काफी देर तक मोबाइल पर बात करते हुए इधर-उधर घूम रही थी। अचानक गुस्से में उसने जेब से ब्लेड निकाला और अपने दाएं हाथ पर लगातार 21 बार वार कर नस काटने की कोशिश की। घटना के बाद युवती बेहोश होकर गिर गई। यह नजारा देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि फोन पर बातचीत के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे उसने यह कदम उठा लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...