ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

आत्मानंद स्कूल के शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से किया रेप..हुई प्रेग्नेंट: रिश्तेदार के परिचित ने भी किया दुष्कर्म; तबीयत बिगड़ी तो हुआ खुलासा, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आत्मानंद स्कूल की छात्रा से रेप किया गया। स्कूल के टीचर ने ही रेप की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा अभी 10वीं क्लास पहुंची है और ये वारदात 9वीं क्लास के दौरान हुई। वहीं, इसके बाद छात्रा के रिश्तेदार के ही एक परिचित ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की जब तबीयत बिगड़ी और पता चला कि वह गर्भवती है तब इस मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता के बयान और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मरवाही और पेंड्रा थाने में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक 16 साल की छात्रा जिले के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती है। वहीं टीचर हिंदी मीडियम में पढ़ाता है। आरोपी टीचर युगल किशोर दिनकर (35 साल) ने छात्रा से जान-पहचान बढ़ाई। कुछ दिनों बाद वह छात्रा को बहला-फुसला कर अपने साथ बाहर ले गया। उसने छात्रा से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। अलग-अलग जगह ले जाकर उसने छात्रा से कई बार रेप किया। इसी दौरान छात्रा की मुलाकात उसके रिश्तेदार के परिचित त्रिलोक आर्मी (30 साल) से हुई। त्रिलोक ने भी स्टूडेंट को दोस्ती का झांसा दिया और उससे दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले छात्रा की तबीयत खराब हुई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पता चला कि छात्रा गर्भवती है। नाबालिग ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। आरोपी टीचर मरवाही थाना क्षेत्र का रहने वाला है और युवक पेंड्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। छात्रा के परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और दोनों थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने दोनों मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना की जानकारी लगते ही सोशल मीडिया पर टीचर-छात्र के रिश्ते को खराब करने की बात लोग कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...