ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा के नकटीखार जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव स्थित पिकनिक स्पॉट के पास मंगलवार देर शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पिकनिक मनाने आए लोगों ने सबसे पहले शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल आंकी गई है। घटनास्थल से न तो कोई बाइक मिली और न ही कोई अन्य वाहन, जिससे युवक की पहचान हो सके। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि युवक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। साथ ही वॉट्सऐप ग्रुप पर भी जानकारी साझा की गई है। अंधेरा होने के कारण पुलिस को जांच में कठिनाई का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। युवक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...