Raftaar News Cg

टिकिट मिलने के बाद ग्राम देवताओं के दर्शन को पहुंचे डॉ. बांधी….. अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर मांगे जीत का आशीर्वाद……?? 

बिलासपुर:- मस्तूरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को टिकिट मिलने के बाद आज वे अपने विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश मंदिरों में पहुंचे और भगवान की पूजा अर्चना कर विजयी होने के साथ ही प्रदेश सहित क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि का आर्शीवाद मांगा। इसके पश्चात डॉ. बांधी ने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले। इस दौरान उनके साथ उनके समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

गौरतलब है कि भाजपा ने एक बार पुनः मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से डॉ. बांधी को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है और वे वर्तमान में मस्तूरी से विधायक है। सर्व प्रथम वे दरीघाट स्थित जैतखाम पहुंचे जहां जैतखाम में बाबा गुरूघासीदास की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात डॉ. बांधी दरीघाट स्थित महामाया मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर माता के चरणों में माथा टेका, इसके बाद उनका काफिला किरारी लटेश्वर महादेव पहुंचा जहां उन्होंने विधिवत पूजा करके भगवान शिव का आशीर्वाद लिया तत्पश्चात में पेंड्री के बंजारी माता के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया इसी क्रम में हुए हिर्री में पातालफोड़ महादेव मंदिर भी पहुंचे वहां भी श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान शिव की आराधना की दोपहर दो बजे वे निर्वाचन क्षेत्र स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर मल्हार, जहां उन्होंने भगवान शिव के दरबार में मत्था टेका तत्पश्चा टी पोखर में भगवान शिव का आशीर्वाद लिया अपने तय कार्यक्रम के अनुसार इसके बाद वह चिल्हाटी गायत्री मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया इसके बाद लोहारसी के प्रसिद्ध शिव मंदिर में उन्होंने शिव आराधना की और चिस्दा और जोधरा, में ईश्वर के दर्शन किए जयरामनगर खैरा में उन्होंने झिरिया में माता के मंदिर माथा टेका, जयराम नगर, सीपत व कौडिया में स्थित शिव मंदिर और माता के मंदिर में पूजा अर्चना की साथ सोठी, और खोंधरा सहित अन्य मंदिरों में भी दर्शन करने पहुंचे

इस दौरान उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे:-

डॉ. बांधी को अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे सक्रिय विधायक कहा जाता है। प्रतिदिन अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर जनता से मिलते रहते है। डॉ. बांधी का सरल स्वभाव के होने के कारण छोटे से लेकर बड़े सभी अपनी बात उनके सामने खुल कर रख पाते है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में फिर खून से लाल हुई रात; घर की छत पर युवक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार..ईंट और हं... बिलासपुर; बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर पार कर पलटा, सड़क सफाईकर्मी महिला की मौत...मेंटेनेंस कार्य में लापरव... बिलासपुर; विधानसभा से लौटते ही मैदान में उतरे विधायक सुशांत शुक्ला: जलभराव वाले क्षेत्रों का किया दौ... बिलासपुर; अपोलो अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सख्त हुई कांग्रेस: कलेक्टर की मौजूदगी में हुई अहम बैठक अपोल... नगर पंचायत अध्यक्ष के चेंबर में गोरक्षकों से मारपीट: एल्डरमेन समेत 3 पर एफआईआर...थाने का घेराव कर बज... बिलासपुर; बारिश बनी आफत: बैमा गांव में बाढ़ का कहर...कई घर ढहे, 100 क्विंटल अनाज बर्बाद, बैमा गांव ज... बिलासपुर; झाड़ियों में मिली बुजुर्ग महिला की लाश: मौत की वजह बनी रहस्य, बारिश के बीच नाले किनारे मिल... बैटरी बचाने की जिद में पूरी रात उफनते नाले में फंसा रहा युवक: ग्रामीणों की समझाइश ठुकराई, 3-4 फीट ऊप... बिलासपुर; कोर्ट परिसर में हंगामा पड़ा महंगा: न्यायालय में हंगामा करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुल... बिलासपुर; बारिश ने उजागर की बदहाल सड़कें: दो इलाकों में बने बड़े गड्ढे, पहली बारिश में धंसी सड़कें.....