ChhattisgarhRaftaar News Cg
ट्रेलर पार्किंग में मिली MP के ड्राइवर की लाश, शराब पीने के बाद हादसे की आशंका…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत सारडा माईंस के ट्रेलर पार्किंग में बुधवार सुबह एक ड्राइवर की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात विजय कुमार ने शराब पीकर खाना खाया था। इसके बाद वह ट्रेलर से नीचे उतरा, तभी हादसे का शिकार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में गिरने के बाद वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। मृतक के पेट और चेहरे पर कुचलने जैसे निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना साथी ड्राइवरों ने पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
