BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सीपत; जमीन बंटवारे को लेकर मां पर हमला करने वाला आरोपी कलेक्टर कार्यालय से गिरफ्तार..भेजा गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत पुलिस ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही मां से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कलेक्टर परिसर से घेराबंदी कर पकड़ा और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई 2025 को प्रार्थीया उर्मिला बाई सूर्यवंशी के साथ उसके पुत्र नारायण प्रसाद खरे उम्र 46 वर्ष निवासी नरगोडा ने संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद किया। विवाद के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मां को जान से मारने की धमकी दी और लाठी से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। घटना में पीड़िता के दोनों पैर, पीठ और हाथ में चोटें आईं, वहीं बाएं हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 117(2), 118(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया था। आरोपी की तलाश की जा रही थी और मंगलवार को वह कलेक्टर परिसर में दिखाई दिया। सीपत पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...