BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई , HDFC बैंक में 70 लाख की ठगी करने वाले दो बैंक कर्मियों समेत चार आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा पुलिस ने फर्जी चेक के माध्यम से एचडीएफसी बैंक से 70 लाख रुपये की ठगी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बैंक कर्मचारियों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला 19 मई 2025 का है, जब सरकंडा स्थित एचडीएफसी शाखा में एडवर्ड थॉमस नामक व्यक्ति ने 70 लाख रुपये का चेक प्रस्तुत किया। सामान्य जांच के बाद बैंक ने राशि एडवर्ड के खाते में ट्रांसफर कर दी। बाद में गुड़गांव स्थित एचडीएफसी शाखा में एस्ट्रोटॉल्क सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके चालू खाते से सात फर्जी चेकों के जरिए कुल 1 करोड़ 40 लाख 40 हजार रुपये की निकासी की गई है। जांच में सामने आया कि इनमें से 70 लाख रुपये सरकंडा शाखा से एडवर्ड थॉमस द्वारा आहरित किए गए थे। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह चेक उन्होंने जारी नहीं किया था।शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई की।पुलिस ने आरोपी एडवर्ड थॉमस को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कबूला कि रितेश केशरवानी द्वारा दिया गया फर्जी चेक उसने अपने खाते में जमा कराया और अलग-अलग माध्यमों से रकम निकाल ली। इसके बाद पुलिस ने रितेश केशरवानी को पकड़ा, जिसने बताया कि उसने यह काम बैंक कर्मचारियों सोनल खुंटे और आरती यादव की मदद से किया। दोनों कर्मचारियों से पूछताछ पर उन्होंने भी अपराध स्वीकार किया।

ये है गिरफ्तार आरोपी…..

1️⃣ एडवर्ड थॉमस (21), निवासी गीतांजली सिटी फेस-2, सरकंडा

2️⃣ रितेश केशरवानी (28), निवासी शिवरीनारायण, जांजगीर-चांपा

3️⃣ सोनल खुंटे (25), निवासी ग्रीन गार्डन कॉलोनी, सिविल लाइन, बिलासपुर

4️⃣ आरती यादव (25), निवासी लम्बोदर नगर, सरकंडा

चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आर्थिक अपराधों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...