BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; अनियंत्रित बस ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत दूसरा गंभीर, चालक हादसे के बाद फरार, पुलिस जांच में जुटी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा-लोरमी मार्ग पर ग्राम लिटिया के पास रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तखतपुर की ओर जा रही यात्री बस (क्रमांक CG10 G 0806) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल के पास खड़े दो युवकों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में ग्राम साल्हेडाबरी धूमा निवासी 19 वर्षीय भावेश कुमार राज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी यश राज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। बस में सवार 5 से 6 यात्रियों में से 3 से 4 को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
