ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर पुलिस का बड़ा कदम, अब हर नई बाइक के साथ मिलेगा हेलमेट, नियम तोड़ने पर शोरूम पर होगी कार्यवाई…….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सड़क हादसों में हो रही लगातार मौतों को रोकने के लिए रायपुर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी दोपहिया शोरूम संचालकों को निर्देशित किया है कि अब हर नए वाहन के साथ हेलमेट बेचना अनिवार्य होगा। आदेश की अवहेलना करने वाले शोरूम पर मोटरयान नियम 1989 के तहत कड़ी कार्रवाई होगी, जिसमें व्यवसाय प्रमाण पत्र का निलंबन और रद्द करना भी शामिल है। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 7 महीनों में बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर 20,495 कार्रवाई की गई, बावजूद इसके 190 लोगों की मौत हो चुकी है। जागरूकता अभियानों और हेलमेट वितरण के बाद भी लोग सुरक्षा को लेकर लापरवाह बने हुए हैं।रायपुर पुलिस ने अपील की है कि दोपहिया चलाते समय हर व्यक्ति हेलमेट जरूर पहने। पुलिस का कहना है कि हादसा कब हो जाए कोई नहीं जानता, लेकिन हेलमेट जीवन बचा सकता है। संदेश साफ है, “समझदारी दिखाइए, हेलमेट पहनिए और सुरक्षित रहिए।”

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...