BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नगर निगम घेराव में बवाल, पार्षद गायत्री साहू और ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी साहू समेत कई पर FIR………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को बिजली और पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अब इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने वार्ड-5 की पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू और तिफरा ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक, वार्डवासियों के साथ पार्षद गायत्री साहू नगर निगम विकास भवन पहुंचीं और महापौर पूजा विधानी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने निगम कार्यालय का गेट जाम कर दिया और महापौर कक्ष के बाहर मटका फोड़कर विरोध जताया। निगम प्रशासन का कहना है कि यह प्रदर्शन बिना पूर्व सूचना और अनुमति के किया गया। निगम उपआयुक्त खदाची कुम्हार ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से केवल ज्ञापन देने का आग्रह किया गया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बजाय उन्होंने जबरन घेराव कर कामकाज बाधित किया। थाना सिविल लाइन प्रभारी एस. आर. साहू ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने विकास भवन में घुसकर हंगामा किया और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। इसी आधार पर पार्षद गायत्री साहू, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू समेत अन्य पर BNS की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ की तैयारी में जुटी है। इस घटनाक्रम के बाद बिलासपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब निगाहें पुलिस की आगे की कार्रवाई और कांग्रेस की रणनीति पर टिकी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...