ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 55% DA……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कैबिनेट बैठक से कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। अब छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह फैसला राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। सरकार के इस कदम से कर्मचारियों की जेब में सीधे फायदा पहुंचेगा और त्यौहारी सीजन से पहले यह बड़ा तोहफा माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और समय-समय पर उनके हित में सकारात्मक फैसले लिए जाते रहेंगे। यह घोषणा होने के साथ ही अब छत्तीसगढ़ कर्मचारी भी महंगाई भत्ते के मामले में केंद्र के बराबरी पर पहुंच गए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...