ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक को NTPC बंद कराने की मिली धमकी..आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पांडेय को फर्जी फोन कर धमकाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी ने खुद को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बताकर प्रबंधन को धमकाया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एनटीपीसी सीपत में पदस्थ कार्यकारी निदेशक को एक शख्स ने अपने मोबाइल से कॉल कर खुद को श्री ए.के. सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में परिचित कराया। आरोपी ने प्रबंधन को पावर स्टेशन बंद करवाने और मटेरियल गेट के सामने पुलिया निर्माण को स्वीकृति नहीं देने की धमकी दी। इस पर प्रार्थी जय प्रकाश सत्यकाम निवासी एनटीपीसी सीपत ने थाना सीपत में शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीपत थाना पुलिस की टीम सक्रिय हुई। साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता खैरागढ़ में लगा। पुलिस टीम तत्काल रवाना होकर मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ मिथ्या प्रतिरूपण सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

आकाश सिंह राजपूत पिता प्रमोद सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी खैरागढ़, जिला खैरागढ़ गंडई छुईखदान, छत्तीसगढ़।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...