ChhattisgarhRaftaar News Cg

ईरान में फंसा कांकेर का मयंक; 60 भारतीयों संग शारजहां पोर्ट पर फंसा युवक, पिता ने पीएम को लिखा गुहार भरा पत्र!

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का मयंक साहू मर्चेंट नेवी में तैनात है और पिछले 6 महीने से ईरान में फंसा हुआ है। इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते युद्ध संकट के चलते मयंक की सुरक्षित वापसी को लेकर परिवार बेहद चिंतित है। मयंक कन्हारगांव निवासी है और फरवरी 2025 में मर्चेंट नेवी की नौकरी पर गया था। फिलहाल वह दुबई बॉर्डर के पास शारजहां पोर्ट पर 60 अन्य भारतीयों के साथ फंसा है। इंटरनेशनल कॉल के जरिए वह परिवार से संपर्क में है। परिजनों ने प्रधानमंत्री मोदी को एसडीएम के माध्यम से पत्र भेजा है और मदद की गुहार लगाई है। मयंक की मां ने बताया कि 23 जून को बेटे से बातचीत हुई थी, जहां उसने सभी की सुरक्षा की बात कही। शिपिंग कंपनी ने वापसी का खर्च उठाने की बात कही है। एडिशनल एसपी संदीप पटेल और प्रशासनिक अफसरों ने जल्द राहत के प्रयासों का भरोसा दिलाया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...