ChhattisgarhRaftaar News Cg

झाड़ियों में मिला नवजात, रोने की आवाज ने बचाई जान…..

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) मानवता को शर्मसार करने वाला मामला छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से सामने आया है। सोमवार शाम एक नवजात शिशु को जन्म लेते ही बेसहारा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर झाड़ियों में खोजबीन की, तो वहां मासूम पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। तुरंत ही पुलिस, जिला प्रशासन और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और शिशु को सुरक्षित बाहर निकाला। डॉक्टरों की जांच में नवजात स्वस्थ पाया गया। फिलहाल उसे विशेष दत्तक गृह में सुरक्षित रखा गया है। ग्रामीणों की सूझबूझ और प्रशासन की तत्परता से मासूम की जान बच गई। लेकिन यह घटना कई सवाल खड़े करती है—आखिर कौन हैं वे निर्मोही मां-बाप, जिन्होंने अपनी ही संतान को जन्म के तुरंत बाद झाड़ियों में छोड़ दिया? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...