ChhattisgarhRaftaar News Cg

युवक की संदिग्ध मौत, खून से सना मिला शव शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका……

गरियाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्रीपारा मोहल्ले में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की खून से लथपथ लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जयलाल निषाद के रूप में की गई है। उसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना पर डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रथम दृष्ट्या पुलिस इस मामले को हत्या मान रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक का नशे की हालत में किसी से विवाद हुआ होगा, जो मारपीट में बदल गया और युवक की जान चली गई। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...