ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर में 845 पदोन्नत प्राचार्यों के लिए ओपन काउंसिलिंग, 20 से 23 अगस्त तक चलेगा कार्यक्रम……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्य टी-संवर्ग के पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। अब इन 845 पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना के लिए रायपुर में ओपन काउंसिलिंग का आयोजन किया जा रहा है। यह काउंसिलिंग 20 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर रायपुर में होगी। प्रक्रिया रोज़ सुबह 10 बजे से शुरू होकर दो पालियों में चलेगी। हर पाली में 150-150 यानी प्रतिदिन कुल 300 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी। काउंसिलिंग से जुड़ी पूरी जानकारी और रिक्त पदों की सूची विभाग की वेबसाइट https://eduportal-cg-nic-in/ पर उपलब्ध है। पदोन्नति और पदस्थापना की प्रक्रिया शासन के तय नियमों और वरिष्ठता के आधार पर होगी। इसमें व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधानपाठक (पूर्व माध्यमिक शाला) को 2:1:1 के अनुपात में प्राथमिकता दी गई है। साथ ही एक वर्ष के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को पहले अवसर दिया जाएगा। काउंसिलिंग में पहले दिव्यांग अभ्यर्थियों को, फिर महिलाओं को और अंत में पुरुषों को वरिष्ठता के अनुसार संस्था चयन का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में सेवा प्रमाण पत्र, पदस्थापना संबंधित जानकारी और फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपने दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी लाना होगा।अंतिम मौका 23 अगस्त को काउंसिलिंग स्थल पर वेटिंग हॉल और काउंसिलिंग कक्ष अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, जहां केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश मिलेगा। जो अभ्यर्थी अपनी तय तारीख को उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उन्हें 23 अगस्त को अंतिम अवसर दिया जाएगा। काउंसिलिंग पूर्ण होने के बाद शासन द्वारा पदस्थापना आदेश जारी किए जाएंगे और आदेश मिलने के 7 दिनों के भीतर नए स्थान पर पदभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर से लगे मंदिर हसौद का मामला; महानदी किनारे रेत में दफन मिला शव, पानी के विवाद में युवक की हत्य... प्रेम प्रसंग से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान: गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी होने से था आहत, मौके... बिलासपुर; तेज रफ्तार बस ने ली जान: एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की सड़क हादसे में मौत...बाइक के ... नाश्ते के पैसों को लेकर विवाद; मितानिन की ब्लेड से गला रेतकर हत्या...बीच-बचाव में आए पिता और बेटे पर... रजही डैम में डूबने से प्रयास स्कूल के छात्र की मौत...दोस्तों के साथ नहाने गया था, 7 घंटे बाद मिला शव... जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश; शरीर पर मिले चोट के निशान, डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस जांच तेज... बिलासपुर में खाकी दागदार; घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा थाने का प्रधान आरक्षक सस्पेंड! सीपत; नाबालिग से शादी कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने भेजा जेल! सीपत में धर्मांतरण के आरोप में तीन गिरफ्तार..चंगाई सभा में 'प्रलोभन' देकर धर्म परिवर्तन का खेल उजागर... Rफ्तार न्यूज की खबर का ताबड़तोड़ असर; कोनी थाने में कबाड़ माफिया की खातिरदारी करने वाले पुलिसकर्मियो...