ChhattisgarhRaftaar News Cg

सब-इंजीनियर के बेटे की डूबने से मौत, दोस्तों संग घूमने गया था युवक, मछली के जाल में मिला शव…….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से बड़ी खबर सामने आई है। लाखा स्थित केलो नदी डेम में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। पीडब्ल्यूडी सब-इंजीनियर डीके प्रधान के बेटे सुशांत प्रधान की डूबने से मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, छोटे अतरमुड़ा निवासी करीब 25 वर्षीय सुशांत प्रधान देर रात अपने दोस्तों पुरेन्द्र सिंह और अविनाश सारथी के साथ कार से केलो डेम पहुंचा था। रात करीब दो बजे सुशांत डेम के पिछले हिस्से में हाथ-मुंह धोने के लिए पानी में उतरा, लेकिन अचानक वह लापता हो गया। दोस्तों ने कई घंटों तक उसकी तलाश की, मगर सफलता नहीं मिली। सुबह करीब 9 बजे दोस्तों ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल तत्काल पुलिस टीम और एनडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। खोजबीन के दौरान मछली पकड़ने के जाल में सुशांत का शव फंसा हुआ मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सुशांत के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की परिस्थितियों की पूरी सच्चाई सामने आ सके। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...