BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; गिरफ्तार बदमाश को छुड़ाने, पत्नी ने सिविल लाइन थाने में किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाने में सोमवार दोपहर एक महिला की हरकत से अफरा-तफरी मच गई। आदतन बदमाश संजू टंडन की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी थाने पहुंची और पुलिस अधिकारियों से पति को छोड़ने की मांग करने लगी। जब अधिकारियों ने उसकी बात नहीं मानी तो महिला ने अचानक अपने पास रखा मिट्टी तेल निकालकर खुद पर उड़ेल लिया और आत्मदाह की कोशिश करने लगी। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत महिला को काबू में किया और उसकी जान बचा ली। पुलिस का कहना है कि यह पूरा “ड्रामा” महिला ने अपने पति को छुड़ाने के लिए किया था।जानकारी के अनुसार, मिशन सिक्योर सिटी के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संजू टंडन को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से हथियार भी बरामद हुआ है और उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ थाने में हंगामा करने और आत्मदाह की कोशिश करने पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...