ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

भतीजे ने की चाचा की हत्या, शराब के नशे में उतारा मौत के घाट, बाड़ी में दफनाया शव……

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के पंडरी गांव में रविवार रात शराब के नशे में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां भतीजे ने अपने चाचा की धारदार गंडासे से हत्या कर दी और शव को घर के पीछे बाड़ी में दफना दिया। सूचना पर सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दंडाधिकारी की मौजूदगी में गड्ढा खुदवाकर शव को बाहर निकाला गया। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, रविवार देर शाम संतोष खैरवार (30) अपने चाचा मंगरू खैरवार (50) को शराब पीने के लिए अपने घर ले गया था। रात में दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ा कि संतोष ने गुस्से में गंडासे से चाचा के सिर और गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को घर के पीछे बाड़ी में गड्ढा खोदकर दफना दिया। हत्या के बाद संतोष खैरवार लाश के पास ही बैठा रहा। सुबह गांव वालों को खुद बताया कि उसने चाचा को मारकर दफना दिया है। आरोपी ने ग्रामीणों से कहा- “मैंने चाचा की हत्या कर दी है, मुझे जेल भेज दो।” मृतक मंगरू खैरवार के बेटे जीत लाल ने बताया कि रविवार रात पिता घर नहीं लौटे थे। सुबह जब वह संतोष के घर गया तो आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। घटना की सूचना पर रघुनाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची। वाड्रफनगर SDM और फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने आरोपी संतोष खैरवार को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर धारा 103, 238 बीएनएस (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...